बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। दिशा अपनी फिजीक मेंटेन रखने के लिए दिशा जिम में खूब पसीना बहाती हैं। इस समय सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी स्लिम फिट बॉडी नजर आ रही है। बिकिनी में दिशा के एब्स भी साफ नजर आ रहे हैं। दिशा पाटनी अपनी अट्रैक्टिव फिगर की वजह से ही एथनिक से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेस तक, सभी में खूबसूरत नजर आती हैं।
दिशा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'एब्स मेंटेन करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ये एक दिन नजर आते हैं और दूसरे दिन गायब हो जाते हैं। इसके लिए एब्स बनाने वाले वर्कआउट करने की जरूरत होती है। कड़े वर्कआउट और हेल्दी डाइट के कॉम्बिनेशन से ही ऐब्स पाना संभव हो पाता है।'
Watch Latest Video
दिशा पटानी अपनी फिटनेस के लिए जिस तरह से डेडिकेटेड हैं, उसके लिए किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है तो वह है इच्छाशक्ति की। दिशा पटानी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे डेजर्ट्स बहुत अच्छे लगते हैं और मैं हफ्ते में एक बार अपनी पसंद के डेजर्ट्स जरूर खाती हूं। इससे हफ्ते भर के लिए मैं ज्यादा मेहनत करने के लिए मोटिवेटेड रहती हूं।
दिशा पटानी खुद को फिट रखने के लिए पिलाटे, स्वीमिंग, वेट ट्रेनिंग और योगा में काफी समय देती हैं। दिशा को डांस करना बहुत पसंद है और वह इसे अपनी फिटनेस का जरूरी हिस्सा मानती हैं। दिशा ने जब जैकी चेन के साथ कुंगफू योगा में काम किया था, तब उन्होंने एक नई डांस फॉर्म 'स्क्वेयर डांसिंग' सीखी थी। इस नए डांस को करते हुए वह काफी एंजॉय करती हैं और इससे उन्हें सुकून का अहसास भी होता है। इसके साथ ही दिशा सुबह में एक घंटा योग के लिए भी वक्त निकालती हैं।
Watch Latest Video
दिशा पटानी की बॉडी काफी फ्लेक्सिबल है। उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें देखकर यह बात बखूबी महसूस की जा सकती है। उनके जैसी फिट बॉडी सिर्फ एक्सरसाइज करके नहीं बनाई जा सकती। दिशा एक ट्रेंड जिमनास्ट हैं और लंबे वक्त से इसमें अपना टाइम डेडिकेट कर रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि दिशा हफ्ते में 4 बार जिम जाती हैं और वह यह बात सुनिश्चित करती हैं कि वह जिम जाना मिस ना करें। साथ ही उनकी यह भी कोशिश रहती है कि वह दिन में दो बार जिम जाएं ताकि दिन भर काम करने के लिए एनर्जी बनी रहे।